आशापुरी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए डॉ. मिल्खी राम गोमा फोटो सूत्र : जागरूक पाठक
जालग (कांगड़ा)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन जयसिंहपुर उपमंडल के प्रसिद्ध मां आशापुरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई। दूर-दूर से आए भक्तों ने भीगते हुए भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा के पिता डॉ. मिल्खी राम गोमा भी परिवार सहित मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया तथा विधिवत हवन-पूजन भी करवाया। संवाद