फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में मरीजों की भीड़, 850 रही ओपीडी

Thu, 22 Aug 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले भर में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को अस्पतालों में मरीजों को उपचार की सुविधा मिली। मरीजों ने करीब चार दिन बाद राहत की सांस की। बुधवार को धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल में करीब 850 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई, लेकिन मरीजों को चिकित्सक न मिल पाने के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को स्किन ओपीडी बंद होने के कारण चार दिन बाद चरम रोगों से ग्रसित लोगों को उपचार नहीं मिल पाया। वहीं, अस्पताल में महिला जनरल ओपीडी में डाॅक्टर न होने के कारण मजबूरन महिलाओं को पुरुष जनरल ओपीडी में अपनी जांच करवानी पड़ी। इस वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धर्मशाला अस्पताल में सुबह 11 बजे तक करीब 400 मरीजों ने पर्ची काउंटर पर अपनी पर्ची बना ली थी। इसके बाद पूरा दिन अस्पताल में बेहद कम भीड़ देखने को मिली। सामान्य दिनों की तरह बुधवार को ओपीडी कम ही रही। क्योंकि कई लोगों को जानकारी नहीं थी कि अस्पतालों में हड़ताल खत्म हो गई है। इस वजह से भीड़ कम रही। वहीं चार दिन बाद मरीज अपने टैक्स भी लैब में करवा सके। उधर, धर्मशाला अस्पताल के एमएम डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि स्किन ओपीडी के डाक्टर ने रात को आपातकालीन वार्ड में सेवाएं दी थी, जिस वजह से वे बुधवार को छुट्टी पर रहे। इसके अलावा महिला जनरल वार्ड में डाक्टर न होने की जानकारी ली जाएगी। अस्पताल आए मरीजों और तीमारदारों में हितेश, अक्षिता, अकांशा और अरविंद आदि ने बताया कि कई दिनों से अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन हड़ताल के कारण उपचार नहीं हो पा रहा था। वहीं, आपातकालीन वार्ड में भीड़ अधिक होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को हड़ताल खत्म होने से राहत मिली है।

टांडा में भी सुधरे हालात
टांडा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को भी चिकित्सकों का हत्या की जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को डाॅक्टरों ने प्रदर्शन तो किया, लेकिन सभी ओपीडी सामान्य तौर से चली रहीं और वहां चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें