फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले की शक्तिपीठों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 24 May 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चामुंडा माता मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए लगी लाइन। मंदिर
विज्ञापन
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। कांगड़ा की प्रसिद्ध तीनों शक्तिपीठों में इन दिनों अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को लगभग 55 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्वालामुखी में लगभग 35 हजार, चामुंडा देवी में 8 हजार और श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में करीब 12 हजार श्रद्धालु नतमस्तक हुए। शक्तिपीठों में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे श्रद्धालु देवियों के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी के बीच श्रद्धालु दर्शनों के उपरांत पवित्र बाणगंगा में स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्री ज्वालामुखी मंदिर में गर्मियों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है जिससे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर भारी भीड़ बनी रही। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता के चलते जल्द ही व्यवस्था को सुचारू किया गया।
इसके बाद श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश दिया गया और दर्शन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चलती रही। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पीने का पानी, फर्श पर मैट, शामियाना और कूलर आदि की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी चामुंडा राकेश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। धाम में स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सप्ताहांत और अवकाश के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद से क्षेत्र के कारोबार में भी रौनक लौट आई है।
वहीं, मंदिर अधिकारी कांगड़ा प्रकाश चंद ने बताया कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते मंदिर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पीने के लिए शीतल जल, फर्श पर मैट सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

चामुंडा माता मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए लगी लाइन। मंदिर

चामुंडा माता मंदिर में रविवार को दर्शनों के लिए लगी लाइन। मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें