फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों के 48 किलो में अभिनव कटोच, 92 किलो में आकाश ने मारी बाजी

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में आयोजित हुई जिला स्तरीय एलीट पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मु - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय एलीट पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 में जिला भर के बॉक्सरों ने अपने पंचों का दम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों के विजेता खिलाड़ी ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय हिमाचल ओलंपिक प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेताओं को जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र गौड़, मुख्य सलाहकार अनिल भंडारी और उपाध्यक्ष मनु सूद ने प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया। संघ के महासचिव कैलाश शर्मा ने बताया कि पुरुष वर्ग के विजेताओं में 48 किलो भार वर्ग में अभिनव कटोच बैजनाथ प्रथम, पार्थ ठाकुर शाहपुर द्वितीय और राजपाल परौर और राहुल पठियार तृतीय रहे। 51 किलो में सामित इंदौरा प्रथम और सरोज बैजनाथ द्वितीय, 54 किलो में रमन धर्मशाला प्रथम और आकाश नगरोटा बगवां द्वितीय, 57 किलो में अमन बैजनाथ प्रथम, शिवम राय पालमपुर द्वितीय और हृतिक नगरोटा बगवां और विशाल पालमपुर तृतीय, 60 किलो में अरबाज देहरा प्रथम, सुरीश कौंडल नगरोटा बगवां द्वितीय और सपन मलां तृतीय, 63.5 किलो में विवेक धर्मशाला प्रथम, कुणाल नगरोटा द्वितीय और साहिल तथा उपिंदर नगरोटा बगवां तृतीय रहे । 67 किलो भार वर्ग में आयुष नूरपुर प्रथम, अभिनव जम्वाल द्वितीय, सुशांत नगरोटा बगवां और आकाश समलोटी तृतीय, 71 किलो में आकाश नगरोटा बगवां प्रथम, 75 किलो में आर्यमन पालमपुर प्रथम, 80 किलो में राहुल प्रथम और अभिषेक द्वितीय तथा जमा 92 किलो में आकाश परौर प्रथम और अभिषेक नगरोटा बगवां द्वितीय रहे। महिला वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में ऋतुज पालमपुर प्रथम, स्वाति नगरोटा बगवां द्वितीय, बविता परौर तृतीय, 50 किलो में रिया धर्मशाला प्रथम, 52 किलो में शालिनी नगरोटा बगवां प्रथम, 54 किलो में रचना पालमपुर प्रथम और प्रियंका नगरोटा बगवां द्वितीय, 57 किलो में ईप्सा परौर प्रथम, 60 किलो में कोमल नगरोटा बगवां, 70 किलो में सृजन शर्मा नगरोटा बगवां प्रथम और जमा 80 किलो में वंशिका नगरोटा बगवां प्रथम और सुनाली परौर द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें