फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नागरिक अस्पताल पालमपुर में मरीजों की रोटी पर संकट

Fri, 28 Nov 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में अब आने वाले दिनों में मरीजों की रोटी पर संकट आ सकता है। अस्पताल की रसोई में लगे एक रसोइये (कुक) की शनिवार को सेवानिवृत्ति हो जाएगी। वहीं एक रसोइया पहले ही सेवानिवृत्त हो चुका है। इससे अस्पताल की रसोई एक कुक के सहारे रह जाएगी।
विज्ञापन

इससे आने वाले दिनों में दो सौ बिस्तरों वाले इस उपमंडलीय अस्पताल में मरीजों की रोटी पर संकट आ सकता है। अस्पताल में करीब सौ मरीज दाखिल रहते हैं। ऐसे में एक रसोइया कैसे इतने मरीजों की रोटी का कार्यभार संभाल पाएगा, इस पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार पालमपुर अस्पताल में चलने वाली रसोई में तीन रसोइये काम करते थे। इसमें एक पहले रिटायर हो गया था जबकि एक 29 नवंबर को रिटायर हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में दूसरे की रिटायरमेंट होने के बाद पालमपुर उपमंडलीय अस्पताल में दाखिल मरीजों की रोटी बनाने का सारा बोझ एक रसोइये पर हो जाएगा।
सूत्रों की मानें तो इस बात को लेकर अस्पताल प्रशासन भी अंदर खाते चिंतित होने लगा है। कारण साफ है कि बर्तन साफ करने से लेकर रोटी बनाने का काम एक रसोइया कैसे कर सकता है जबकि मरीजों की सुविधा को लेकर और 29 नवंबर को दूसरे रसोइये की रिटायरमेंट को देख सरकार को पहले ही दूसरे कुक का इंजमाम कर लेना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें