गुरुद्वारा के समीप वार्ड नंबर चार में एक मोबाइल की दुकान व इसके साथ के कमरे में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना वीरवार तड़के पांच बजे की है।
दुकान व मकान से आग की लपटें बाहर आने लगीं। दुकान मालिक समेत आस पास के लोग आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। महकमे की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।
दुकान के मालिक रमन कुमार ने बताया कि उसकी दुकान व उसके साथ का कमरा जलकर राख हो गया। घटना से लाखों रुपयों के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के नौ कर्मियों सहित गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। आग पर काबू पाने के लिए करीब डेढ़ घंटा लगा।