फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या की जांच के लिए भटक रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड की जांच के लिए भटक रहे परिजन
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के प्रेई गांव के मनीष हत्याकांड मामले की जांच न होने से परिजनों में रोष है। 11 मई, 2016 को मनीष की निर्मम हत्या हुई थी। अभी तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। मनीष के पिता किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शाहपुर दौरे के दौरान उन्होंने पिछले साल ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने बेटे की मौत की जांच करने की गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने उन्हें सिर्फ आश्वासन दिए। अब लोगों के घर-घर जाकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान करेंगे। साथ ही चंबी मैदान में आयोजित भाजपा के सम्मेलन में आए नेता को काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें