फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-टाटा विंगर में टक्कर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस और टाटा विंगर में टक्कर, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

पालमपुर-सुजानपुर एनएच पर पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
डरोह (कांगड़ा)। पालमपुर-सुजानपुर एनएच पर डरोह से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर देवी गांव में एक निजी बस और टाटा विंगर में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा विंगर का स्टीयरिंग लॉक होने से हुआ। इस हादसे में किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार टाटा विंगर गाड़ी पालमपुर से सुजानपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से देवी गांव के पास एक मोड़ पर आमने सामने टक्कर हो गई। विंगर के चालक सन्नी पटियाल ने बताया कि उसकी गाड़ी का स्टीयरिंग लॉक हो गया था, जिस कारण उसकी गाड़ी बस से टकरा गई। दोनों वाहन चालकों के बीच समझौता होने के कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें