फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में महिलाओं से छोड़छाड़ करने वालों की चप्पल से पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। नादौन से चंडीगढ़ जा रही एक निजी बस में नशे में धुत तीन युवकों की रक्कड़ बाजार में जमकर छित्तर परेड हुई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे में नादौन से चंडीगढ़ जाने के बस में सवार हो गए।

विज्ञापन


बस में चढ़ने के बाद वे बस में बैठी महिलाओं और लड़कियों को छेड़खानी करने लगे। जब बस में बैठी सवारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे उल्टा दादागीरी पर उतर आए, लेकिन जैसे ही बस पुलिस थाना रक्कड़ के बाहर सड़क पर पहुंची, तो चालक ने बस को वहीं रोक दिया।

उसी समय यात्रियों, महिलाओं ने युवकों को भरे बाजार में बस से नीचे उतार कर चप्पलों से पिटाई कर दी। सभी युवकों ने महिलाओं से माफी मांग कर अपनी जान बचाने में भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया। तीनों युवक जवालामुखी विधानसभा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें