स्कूटी स्किड होने से युवक की मौत
बैजनाथ (कांगड़ा)। क्षेत्र की सुनपुर पंचायत के 29 वर्षीय गुलेर पुत्र होशियार सिंह चौधरी की स्कूटी स्किड होने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। वाहन चालक का कार्य करने वाला अविवाहित गुलेर बुधवार देर शाम को बैजनाथ से सुनपुर गांव स्थित अपने घर जा रहा था कि धिरथोली से सुनपुर के बीच रास्ते में स्कूटी स्किड हो गई। इससे वह स्कूटी से नीचे गिर गया। दुर्घटना में युवक के सिर पर गहरी चोट लगी। दुर्घटना के बाद मार्ग पर आ रहे अन्य लोगों ने गुलरे को आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला पुहंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।