फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल के डिब्बे से टक्कर मारूति बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब-गुरियाल सड़क पर डक के पास रेलवे लाइन को पार करते समय पठानकोट से बैजनाथ की तरफ जा रही गाड़ी एक वैन से टकरा गई। जानकारी के अनुसार राजा का तालाब से गुरियाल की तरफ जा रही वैन नंबर एचपी 38 डी-4004 पठानकोट से बैजनाथ की तरफ आ रही ट्रेन नंबर 52467 अप के इंजन के साथ लगते दूसरे डिब्बे के साथ टकरा गई। वैन के ट्रेन के डिब्बे के साथ टकराने से ट्रेन में सफर कर रहे रजत कुमार निवासी रैहन की टांग टूट गई, जबकि दूसरे युवक रोबिन निवासी करडियाल को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, वैन चालक पंकज कुमार को भी मामूली चोटें आई। ट्रेन में सफर कर रहे एक अन्य व्यक्ति जोगिंदर सिंह निवासी हवाल हरसर ने बताया कि वैन चालक ने ट्रेन को देखने के बजाय अपनी वैन को रेल लाइन से निकालने की कोशिश की, जबकि इस दौरान गाड़ी का इंजन निकल चुका था। वहीं वैन इंजन के पीछे लगे दूसरे डिब्बे से टकराई। जिससे दरवाजे में बैठे दोनों लड़कों और उनके पीछे खड़े उक्त व्यक्ति को चोटें आईं। वहीं ट्रैन और वैन की टक्कर के बाद ट्रेन चालक ने गाड़ी को वहां पर लगभग पंद्रह मिनट खड़ा रखा। इसी बीच स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने से उन्होंने दोनों लड़कों को तत्काल गाड़ी से पठानकोट के निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज शुरू करवा दिया। वहीं, इसी बीच रैहन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उधर, जीआरपीएफ कांगड़ा के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के उपरांत रेलवे पुलिस की टीम घटनास्थल पर रवाना कर दी गई है। स्थिति को देखकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें