फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ में तैनात हेड कांस्टेबल ने लगाया फंदा
विज्ञापन

लोअर लंबागांव के सुरजीत कुछ समय से थे बीमार
पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं सुरजीत
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ में तैनात हेड कांस्टेबल लोअर लबांगांव निवासी 44 वर्षीय सुजीत कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में लिया। उपमंडलीय चिकित्सालय बैजनाथ में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुरजीत कुमार इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। दोपहर को सुरजीत कुमार की पत्नी बाजार गई थी। बच्चे स्कूल में थे। उस समय सुरजीत ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुरजीत कुमार पिछले कुछ समय से बीमारी के चलते परेशान थे। माना जा रहा है कि बीमारी के कारण ही उन्होंने ऐसा कदम उठाया हो। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चे छोड़ गए हैं। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें