सोहड़ा गांव में घर के बरामदे से बाइक ले गए चोर
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के सोहड़ा गांव के एक घर से चोर बाइक उड़ा ले गए। सोहड़ा निवासी भूरी सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपनी बाइक (एचपी-54 सी 3072) रात को घर के बरामदे में खड़ी की थी। जब सुबह उठकर देखा तो वहां से बाइक गायब थी। उधर, डीएसपी जवाली ठाकुर ज्ञान चंद ने कहा कि शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।