फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ी में युवक ने फंदा लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव(कांगड़ा)। पुलिस थाना लंबागांव की आशापुरी पंचायत के रोपड़ी गांव में 19 वर्षीय युवक ने अपने गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जगवीर सिंह पुत्र जगत राम निवासी गांव रोपड़ी, महाराजा नगर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जगवीर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मंगलवार दोपहर बाद करीब चार बजे युवक ने अपने घर के साथ बनी पशुशाला में जाकर गले में रस्सी से फंदा लगा लिया । युवक की मां जब पशुशाला में आई तो उसे घटना का पता चला। उसने तुरंत अपने घरवालों और पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। पंचायत प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में लंबागांव पुलिस के एसएचओ अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें