पालमपुर (कांगड़ा)। बिलिंग से उड़ान भरने वाला एक फ्री फ्लायर (पैराग्लाइडर) कंडवाड़ी में नीचे गिर गया। पैराग्लाइडर से गिरा एलेग्जेंडर निवासी रशिया पेड़ पर आधा घंटा लटका रहा। इस दौरान वह सहायता के लिए चिल्लाया। यह देख वहां पर ग्रीनको प्रोजेक्ट में लगे सुरेश और कमलेश ने उसे पेड़ से नीचे उतारा। सुरेश और कमलेश ने बताया कि उन्होंने ऊपर से ही पैराग्लाइडर को गिरते हुए देख लिया था। बताया जाता है कि एलेग्जेंडर ने बीड़ बिलिंग से फ्री फ्लायर उड़ान भरी थी। लेकिन, वह कंडवाड़ी के पास नीचे गिर गया। उसके बाद बीड़ से उसके दो दोस्तों को बुलाया गया। पैराग्लाइडर एलेग्जेंडर ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक है। वह करीब आधा घंटा पेड़ पर लटका रहा।