अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। पुलिस थाना थुरल के टिक्करी महादेव मंदिर में वीरवार को शरारती तत्वों ने दिनदिहाड़े मंदिर गेट और गल्ले का ताला तोड़ कर नकदी चोरी कर ली है। वीरवार सुबह गांव के शालीग्राम ने मंदिर में साफ-सफाई कर गेट को बंद किया, लेकिन, सायं पंचायत प्रधान जब मंदिर गए, तो मंदिर के ताले टूटे हुए पाए। इस पर प्रधान ने पुलिस थाना थुरल को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दानपात्र में कितनी धनराशि थी। उधर, थुरल थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पास मंदिर में चोरी की शिकायत आई है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।