धर्मशाला। खनियारा के खड़ोता में हुए कार हादसे के दो घायल अपनी फाइनल परीक्षा नहीं दे पाए। हादसे के घायल सिहुंता के सूर्या चौहान और अमित कौशल केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में पत्रकारिता विभाग के प्रथम सत्र के छात्र हैं। वीरवार को पहले सत्र का अंतिम पेपर था, लेकिन हादसे में घायल होने के बाद दोनों अपनी परीक्षा नहीं दे पाए। सूर्या चौहान जोनल अस्पताल धर्मशाला और अमित कौशल मेडिकल कालेज टांडा में उपचाराधीन हैं। बता दें कि मंगलवार देर रात खनियारा के खड़ोता में कार गिरने से दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे।