फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में एक व्यक्ति से पकड़ी 48 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। पुलिस ने यह चरस बस स्टैंड के पास से बरामद की है। पुलिस ने चरस ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति चरस लेकर जा रहा था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस को पता चला कि चरस लेकर यह व्यक्ति बस स्टैंड के पास है और वह आगे जाने की फिराक में है। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख बह सकपका गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 48 ग्राम चरस बरामद की। इस पर पुलिस ने राजेश कुमार निवासी त्रिलोकीनाथ उदयपुर लाहौल- स्पीति को गिरफ्तार कर लिया। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति से 48 ग्राम चरस पकड़ी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें