फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

790 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी से चरस बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के छतड़ी में नूरपुर निवासी से 790 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है। जानकारी के मुताबिक शाहपुर पुलिस ने शनिवार को शाहपुर के छतड़ी में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाका लगाया तथा तभी भाली की तरफ से आ रही गाड़ी (एचपी 38बी 4151) को रोककर कागजात मांगे तो चालक आनाकानी करने लगा। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो 790 ग्राम चरस जीप की बोनट में मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक राजकुमार पुत्र हरी सिंह गांव ढंकुआ नूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें