फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बीते महीनों में हुईं तीन चोरियों का खुलासा थाना पुलिस ने किया है। चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये के जेवर, तमंचा, कारतूस, मोबाइल व एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र में पिछले महीनों हुई चोरियों की तीन घटनाओं से परेशान पुलिस को तब बड़ी सफलता मिल गई। जब पुलिस ने तीनों चोरियों के दो चोरों को गश्त के दौरान चतेला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने शनिवार को चोरियों का खुलासा कर बताया कि ग्राम पंडोरा में 20 फरवरी की रात लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं कालपी कोतवाली के कुरहना गांव में 10 मार्च की रात चोरी हुई थी।

आटा थाना क्षेत्र के परासन में 23 फरवरी को चोरी हुई थी। चोरियों के खुलासे के लिए स्वाट टीम कालपी, आटा व कदौरा की पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस ने सुरागरसी करते हुए देव सिंह पुत्र दुर्गा नारायण निवास कोनटरा थाना चरखारी महोबा व मोइनुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन निवासी मुहल्ला फतेपुर थाना मौदहा जिला हमीरपुर को दो तमंचा 315 बोर, चार कारतूस, स्कार्पियो, मोबाइल, जेवर सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चोरों के पास से पुलिस को पंडोरा, कुरहेना, परासन में हुई चोरियों के जेवर बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इन चोरों का एक बड़ा गिरोह है। घटना को अंजाम देने से पहले इनके लोग रेकी करते हैं और बाद में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


स्कार्पियो, जेवर और तमंचे के साथ दो चोर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें