फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लुदरेट में पेड़ से लटकी मिली बुजुर्ग की लाश
विज्ञापन

घटना के बाद पंचायत में सनसनी का माहौल
जेब से माचिस की डिब्बी और 36 हजार रुपये मिले
पहचान के लिए तीन दिन तक टांडा में रखा जाएगा शव
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की लुदरेट पंचायत में पेड़ से लटका अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लुदरेट पंचायत के सूरनाल में श्मशानघाट के नजदीक पेड़ से लटकी हुई एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। व्यक्ति की आयु लगभग 65 साल लग रही है। व्यक्ति के बाल सफेद हैं और उसने स्लेटी पजामा कुर्ता और लाल रंग के चमड़े के जूते पहने हैं। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, जवाली थाना के एसएचओ नीरज राणा ने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर तलाशी ली गई तो जेब से एक माचिस की डिब्बी और 36000 रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला लगता है। व्यक्ति ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने लाश को टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। लाश को वहां तीन दिन शिनाख्त के लिए रखा जाएगा और अगर शिनाख्त नहीं हो पाई तो लावारिस समझ कर जला दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें