अवैध खनन पर वसूला जुर्माना
थुरल (कांगड़ा)। न्यूगल खड्ड में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी सिविल संजय कुमार ने न्यूगल से खनन कर रेत ले जा रहे एक वाहन का चालान कर 4600 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं पुलिस थाना थुरल के प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने न्यूगल से खनन कर रेत बजरी ढो रहे दो वाहनों के चालान कर 9400 रुपये जुर्माना वसूला। प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर अन्य स्थानों पर भी दबिश दी।