फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूहक पंचायत में मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डूहक पंचायत में 20 कमरों का मकान राख, जिंदा जला व्यक्ति
विज्ञापन

सब हेड
लाखों रुपये का नुकसान, सिलिंडर फटने से और भड़की आग, सात परिवारों का था मकान
क्रासर
पांच दिन पहले ही घर आया था 62 साल का शिशुपाल
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। चंगर क्षेत्र की पंचायत डूहक में बुधवार रात एक मकान जलकर राख हो गया। आग से एक व्यक्ति भी जिंदा जल गया। पोस्टमार्टम के लिए शव पालमपुर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मकान में 20 कमरे थे और सात परिवार यहां रहते थे। बुधवार रात आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सिलिंडर फटने से आग और भड़क गई।
हालांकि, इस मकान के सारे मालिक बाहर ही रहते हैं। लेकिन, परिवार का एक सदस्य शिशुपाल (62) पुत्र बचन सिंह पांच दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था, जो घर में अकेला था। मकान में रात आग लगने से उसकी जलकर मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग लगने का पता एक घंटे बाद चला था। आग लगने की सूचना पुलिस चौकी थुरल, अग्निशमन विभाग सुजानपुर और जयसिंहपुर को दी गई। शिशुपाल बद्दी में एक प्राइवेट कंपनी से रिटायर हुआ था। उसकी पत्नी और बेटा बद्दी में रहते हैं, जबकि अन्य परिवार भी बाहर रहते हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीएम धीरा संजय कुमार, जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, हल्का पटवारी, थाना लंबागांव प्रभारी विपन कुमार और पुलिस चौकी थुरल के प्रभारी जगदीश चंद ने मौकेे का दौरा किया। उधर, थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति का शरीर करीब 75 प्रतिशत जल चुका था। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे पाया आग पर काबू
पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। अग्निशमन विभाग, पुलिस और गांव वालों की सहायता से सुबह करीब पांच बजे आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने प्रभावित चार परिवारों को राहत राशि प्रदान की। यह मकान सात परिवारों का है। इनमें से तीन परिवारों ने अलग से अपने मकान बना लिए हैं।
विज्ञापन


इन पीड़ितों को दी फौरी सहायता
प्रशासन ने वरयाम सिंह, नरेश कुमार, प्रवेश कुमार पुत्र सरताज सिंह को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। मृतक शिशुपाल के परिजनों को 30 हजार रुपये की राशि फौरी राहत के रूप में दी। यह मकान शिशुपाल, अमर सिंह जंवाल, दलजीत सिंह, वासुदेव जंवाल पुत्र बचन सिंह और वरयाम सिंह, नरेश कुमार, प्रवेश कुमार पुत्र सरताज सिंह सात परिवारों का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें