फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्तियों ने लाठियों और रोड से मारा पंजाब का व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के कुटाहण गांव में होशियारपुर (पंजाब) के एक व्यक्ति को सरेआम लाठियों और रोड से मारकर घायल कर दिया है। व्यक्ति स्थानीय गांव में मेहमान बनकर आया था। मंगलवार को गांव में कुछ लोग दिल्ली और हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों में आए थे। इस दौरान उन्होंने कुटाहण गांव में निशु कुमार के घर पर आए मेहमान मनप्रीत पर लाठियों और रोडों से हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाहरी राज्यों की नंबर की गाड़ियों में आए ये लोग निशु के घर का पता पूछ रहे थे। पता बताने पर वे लोग निशु के घर पहुंचे। हमला होते देख निशु और गांव के अन्य लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर हमलावर एक गाड़ी वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी में भाग निकले। इसकी शिकायत पुलिस थाना लंबागांव में कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें