फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की डांट से खफा होकर भागीं नाबालिग बच्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की डांट से खफा होकर भागी थीं नाबालिग
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने खनियारा से किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय से बीते दिन लापता हुए तीन नाबालिगों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों को मेडिकल के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायत सदर थाना धर्मशाला में परिजनों ने दर्ज करवाई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिगों को शुक्रवार को बरामद कर लिया। नाबालिगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें परिजनों ने डांटा था, जिसके चलते वे खफा होकर उनके घर में काम करने वाले एक लड़के साथ भागी थीं। वहीं उनकी तलाश में रातभर पुलिस सर्च अभियान चलाती रही। इस संदर्भ में सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों और नाबालिग लड़के को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


ऐसे बरामद हुईं नाबालिग लड़कियां
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह खनियारा सड़क पर दोनों नाबालिग बच्चियों को स्कूल बस के चालक ने वर्दी पहने देखा। चालक ने उन्हें बस में बिठाकर स्कूल पहुंचाया और पुलिस को इस संदर्भ में सूूचना दी। इस दौरान पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे परिजनों की डांट से खफा होकर उनके घर में काम करने वाले लड़के के साथ भागी थीं, जो उन्हें एक पुराने मकान में ले गया था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के को उसके घर से बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें