फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकन रांगड़ी में खाई में गिरी कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। मुल्थान तहसील के बरोट से 15 किलोमीटर दूर बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पर टिकन रांगड़ी में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान बुधि सिंह पुत्र मोती राम (42) गांव छेरना तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बुधि सिंह जोगिंद्रनगर से शुक्रवार रात को आल्टो नंबर एचपी 29 4506 में घर वापस आ रहा था। उसके साथ दौलत राम निवासी टिकन साथ था। दौलत राम दुर्घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पहले टिकन में उतर गया था। बुधि सिंह आगे कार लेकर अकेला गया था। कार रांगड़ी नाला में सड़क से नीचे उतरकर करीब 150 मीटर नीचे ऊहल नदी में गिर गई।
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना पद्दर के एएसआई चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी मदनकांत ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। टिकन के नायब तहसीलदार ज्ञानचंद ने मृतक की पत्नी को 10000 रुपये की फोरी राहत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें