फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में हिरास्त में सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के एक गांव में खून के रिश्तों को तार-तार करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक सैनिक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर आरोपी पिता को रविवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ धारा 376, 342, 506 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी भारतीय सेना में तैनात है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले दो सालों में जब भी अवकाश पर आता था, तब नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था। घर में मौजूद आरोपी की पत्नी, छोटे बेटे और मां को इसकी जानकारी थी। लेकिन, अब तक उन्होंने इस बात को छुपाए रखा था। घर वालों के विरोध करने पर आरोपी अकसर उनसे मारपीट करता था। इस बार नाबालिग ने हिम्मत करके इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने चार दिन की रिमांड में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें