फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधवां सड़क हादसे के एक घायल ने तोड़ दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। लोधवां में दो बाइकों की भिड़ंत में घायल तीन युवकों में से एक ने दम तोड़ दिया। लुधियाना के अस्पताल में घायल अर्जुन सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी लखनपुर की मौत हुई। अर्जुन ने आईटीआई का कोर्स किया था। उसके पिता मिस्त्री हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन वह अपने दो दोस्तों के साथ लोधवां की तरफ जा रहा था। लोधवां के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि वह टक्कर लगने से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरा और उसे गहरी चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना ले गए। यहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें