1.36 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक से 1.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान मोनू पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।