गुम्मर स्कूल से ठेकेदार की शटरिंग की 65 प्लेटें चोरी
ठेकेदार ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के गुम्मर गांव में एक सरकारी स्कूल से चोरों ने ठेकेदार की शटरिंग की 65 प्लेटें चोरी कर ली हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार गुम्मर के सरकारी स्कूल में ठेकेदार दिलराज बाहडी निवासी बनखंडी निर्माणाधीन बिल्डिंग का कार्य करवा रहा है। इस दौरान 15 नवंबर को जब ठेकेदार का मुंशी काम पर पहुंचा तो 65 शटरिंग की प्लेटें गायब पाईं। इसकी सूचना ठेकेदार को दी। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी प्लेटों को ढूंढा। वहीं मुंशी ने ठेकेदार के कहने पर एक शिकायत पत्र ज्वालामुखी पुलिस थाना में दे दिया है और चोरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। ठेकेदार दिलराज ने बताया कि मुंशी ने शिकायत पत्र थाना में दे दिया है।