पेड़ से टकराई स्कूटी, चालक गंभीर घायल
कंडवाल (कांगडा) नूरपुर उपमंडल की कंडवाल पुलिस चौकी के तहत एनएच-154 पर पक्का टियाला गांव में एक स्कूटी पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कूली चालक गंभीर घायल हुआ है। स्कूटी सवार की पहचान सुजात आलम पुत्र अल्लाऊदीन निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो जसूर से पठानकोट की तरफ अपनी स्कूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह पक्का टियाला के समीप पहुंचा तो रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर स्कूटी सड़क किनारे पेड़ के साथ टकरा गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नूरपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया, लेकिन उसके परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की।