फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन


इसराना। गांव लोहारी में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे मानसिक परेशानी बताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव लौहारी निवासी 40 वर्षीय मौसम का शव उसके कमरे में चुन्नी के साथ पंखे पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मौसम दो बच्चों की मां थी और पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। उसने वीरवार सुबह खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतका के भाई सुरेश निवासी डयोला जींद के बयान पर आईपीसी की धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें