फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसारपुर टैरेस में टीम ने पकड़े साढ़े चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने संसारपुर टैरेस में साढ़े चार लाख रुपये की अधिक नकद धनराशि बरामद की है। नकद धनराशि ले जा रहे लोग नाके के दौरान उड़नदस्ते के सदस्यों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। निर्वाचन अधिकारी जसवां परागपुर राज किशन ठाकुर ने बताया कि पूरे चुनाव क्षेत्र में उड़नदस्ते चुनावों से जुड़ी हर गतिविधियों की सख्त निगरानी कर रहे हैं। इसी कड़ी में डॉ. विनय कुमार सोनी की अगुवाई वाले उड़नदस्ते ने संसारपुर टैरेस में नाके के दौरान एक गाड़ी से चार लाख 67 हजार 400 रुपये की नकद धनराशि बरामद की। इस उड़नदस्ते में एएसआई कुशल कुमार गुलेरिया के साथ अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें