फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में 3.07 लाख की नगदी व चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। निर्वाचन अधिकारी नूरपुर की ओर से गठित उड़नदस्ते ने प्रभारी एवं नूरपुर के तहसीलदार जय गोपाल शर्मा की अगुवाई में रविवार को नूरपुर-सदवां मार्ग पर लेतरी के निकट एक वाहन में सवार गोविंद सिंह निवासी भेड़ बासा के कब्जे से तीन लाख सात हजार रुपये की नकदी जब्त की। इसके अलावा इसी टीम ने भरमौर से पालमपुर जा रही एक निजी बस में सवार सलूणी निवासी धर्म सिंह से 20 ग्राम चरस बरामद की। जय गोपाल शर्मा ने कहा कि इस मामले की तुरंत सूचना नूरपुर के निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें