फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन


औरंगाबाद/संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रहे हैं। पिटाई से मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम मानपुर निवासी सियाराम की पत्नी रामकुमारी (50) की गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, कि सियाराम ने अपनी पत्नी रामकुमारी को पीट-पीटकर मार डाला है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने बताया कि रामकुमारी बीमार रहती थी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने परिवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची है, इसलिए पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव पर ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे घटना हत्या प्रतीत हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें