फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाहलियां में चलती कार पर पलटी निजी बस, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाहलियां में चलती कार पर पलटी निजी बस, चार घायल
विज्ञापन

लंज (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के 32 मील में एक निजी बस चलती कार पर पलट गई। हादसे में चार व्यक्तियों को चोटें आई हैं। हादसे को लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार निजी बस जो जम्मू में हुए राधा स्वामी सम्मेलन से सत्संग को लेकर वापस हमीरपुर आ रही थी, लेकिन गाहलियां में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार पर पलट कर गिरी। हादसे में कार चालक सुरेंद्र पठानिया निवासी गंगथ सहित तीन और लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें