मीट की दुकान में शराब बेचते धरा दुकानदार
शाहपुर(कांगड़ा)। शाहपुर पुलिस ने ठारू पंचायत के टुंडु गांव में एक दुकान से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई बचन सिंह ने कहा कि आरोपी दुकानदार मीट और अंडे बेचने की आड़ में सरेआम ग्राहकों को शराब के पेग सेल करता है। पुलिस ने दुकान की तलाशी के दौरान दुकान से 24 बोतल देशी शराब की बरामद की। पुलिस ने मौके पर दुकान में सरेआम शराब का सेवन कर रहे शराबियों को चेतावनी देकर भगा दिया। एसपी कांगड़ी संतोष पटियाल में मामले की पुष्टि की है।