फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगल (कांगड़ा) गगल में धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज करवा दी है। बैदी निवासी बृजमोहन शनिवार सुबह उस समय परेशान हो गए, जब उनके खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इस पर उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि उनका एटीएम बदला हुआ था। इसके बाद वह यूको बैंक की गगल स्थित शाखा में पहुंचे और इसके बारे में बैंक अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह 16 फरवरी को एटीएम से 50 हजार रुपये निकलवाने गगल आए थे लेकिन, उनके पैसे नहीं निकले। उस समय एटीएम में दो युवक भी उपस्थित थे, जो बाहरी राज्य से लग रहे थे। वहीं, बैंक के एटीएम से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक स्पष्ट दिख रहे हैं और उन्होंने धोखे से बृजमोहन का एटीएम बदलकर उसके खाते से पैसे निकाले हैं। उधर, पुलिस थाना गगल प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे युवकों की तलाश कर रही है। बैंक प्रबंधक अभिषेक ठाकुर ने बताया कि बृजमोहन 16 फरवरी को एटीएम से पैसे निकलवाने आए थे। वह बैंक के ही उपभोक्ता हैं। महत्वपूर्ण है कि इससे पहले भी गगल और इसके आसपास के क्षेत्रों में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें