ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में कमीशन पर कमरे लगाने वाले युवक की मौत के मामले में हिरासत में लिए गए गेस्ट हाउस मालिक प्रकाश चौधरी को पुलिस ने वीरवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। ज्वालामुखी में बीते मंगलवार को गेस्ट हाउस में कमीशन पर कमरे लगाने वाले युवक के साथ कथित रूप से पैसों के लेन-देन के चलते मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें युवक की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में सभी साक्ष्य जुटा रही है। डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने आरोपी को पुलिस 5 दिन के रिमांड पर भेजेे जाने की पुष्टि की है।