शाहपुर (कांगड़ा) शाहपुर पंचायत के गांव झुलाड़ की निवासी शीतल देवी ने पुलिस थाना शाहपुर में घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई हे। पीड़िता के मुताबिक उसके घर के कमरे के दरवाजे की जाली तोड़ कर दरवाजा खोला गया था। अलमारी में रखी छह हजार की नकदी और लाखों रुपये के जेबरात चुरा कर चोर भाग गए। वह दूसरे कमरे में सोई हुई थी। थाना प्रभारी मुनीश शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।