फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सामान चुराते हुए पकड़ी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ में दुकान से सामान चुराते पकड़ीं दो महिलाएं
विज्ञापन

दो मौके से फरार, पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ के तहत बस अड्डे के समीप मनियारी की दुकान से सामान चुरातीं दो महिलाएं पकड़ी गईं। मामले में चार महिलाएं संलिप्त थीं, लेकिन दो महिलाएं मौके से फरार हो गईं। दुकानदार ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने दोनों महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद मनियारी की दुकान में चार महिलाएं आं और दुकान में मौजूद दो भाइयों को सामान दिखाने को कहा। एक भाई जब सामान दिखाने लगा। इस दौरान दो महिलाएं सामान देखने लग पड़ीं, जबकि दो सामान को बैग में डालने लगीं। यह सब करते हुए महिलाओं पर एक भाई की नजर पड़ गई। दोनों भाइयों ने महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की। इतने में दो महिलाएं भागने में सफल हो गईं। बाद में पकड़ी गईं दो महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि पकड़ी गईं दोनो महिलाओं से पूछताछ करके चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें