फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ माह में दूसरी बार एसबीआई के एटीएम में सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। शिव मंदिर बैजनाथ के समीप एनएच पर एसबीआई के एटीएम को शातिर चोरों ने तोड़ डाला। हालांकि, चोर पैसे उड़ाने में नाकाम रहे हैं। चोर एटीएम के रिजेक्टिड बिन को भी नहीं तोड़ पाए। पुलिस ने बैंक प्रतिनिधि की शिकायत पर मामला दर्ज करछानबीन शुरू कर दी है। एसबीआई के इस एटीएम को चोरों ने डेढ़ माह में दूसरी बार निशाना बनाया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व 15 मई को चोरों ने एसबीआई एटीएम के रिजेक्टिड बिन को तोड़कर 20 हजार से अधिक की राशि उड़ा ली थी। माना जा रहा है कि इस एटीएम के सामने एनएच पर रोजाना बड़े वाहन पार्क होने से चोर आसानी से घटना को अंजाम देते हैं। घटना को रात करीब 12 बजे के बाद अंजाम दिया गया। एटीएम के सीसीटीवी कैमरों में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। तस्वीर में एक युवक कमीज को ऊपर करके अपने चेहरे को छुपाने की कोशिश कर रहा है। पूर्व में हुई चोरी और इस बार की चोरी को अंजाम देने वाले संदिग्धों की सीसीटीवी कैमरे से ली गई तस्वीरों का मिलान किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से देर रात को गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों को आपसी सहमति से रात के लिए एक चौकीदार की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें