फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के बरोट में दिन दहाड़े घर से सात तोले सोने के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर के बरोट में दिनदहाड़े घर से सात तोले सोने के गहने चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत बरोट के वार्ड नंबर-तीन में वीरवार को चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के गहने उड़ा लिए।
जानकारी के अनुसार वार्ड के होशियार सिंह की बहू रीनू पत्नी संजीव वीरवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। वहीं, होशियार सिंह भी घर से बाहर थे, जबकि रीनू की सास पशुओं को चारा डालने निकली थी। चोरों ने छत को जाने वाले दरवाजे को तोड़कर छत पर बने कमरे में रखी पेटी के ताले तोड़ उसमें से गहने चुरा लिए। इस चोरी के बारे में रीनू को करीब साढ़े 11 बजे पता चला। जब वह सामान लेने के लिए छत पर जाने लगी तो सीढ़ियों के दरवाजे टूटे देख सहम गई। शोर मचाने उपरांत जब देखा तो छत पर रखी पेटी खुली थी। सोने के सात तोले गहने गायब थे। पीड़ित परिवार ने इसके बारे में वार्ड पंच स्वर्ण सिंह को सूचना दी। उन्होंने पुलिस थाना फतेहपुर सूचित किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें