फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोग चिट्टे के साथ पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना पालमपुर के तहत पुलिस ने चार युवकों को 26.6 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने चारों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की रिमांड मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपियों में दो भरमाता और दो पालमपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहीद विक्रम बतरा कॉलेज के पास बुधवार रात करीब तीन बजे पुलिस ने थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। पुलिस ने शक के आधार पर चारों को पकड़ लिया। जब इनकी तलाशी ली तो इनसे पुलिस ने 26.6 ग्राम चिट्टा पकड़ा। इनकी पहचान राहुल, आशू, यशू और विकास मेहता के तौर पर हुई है। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें