भवारना में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
भवारना (कांगड़ा)। भवारना पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दैहण के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को भवारना पुलिस ने दैहण के पास हवलदार विकास अरोड़ा, प्रीतम व सिपाही पंकज ने नाका लगाया हुआ था। इस बीच वहां से शिवम सूद (26) जा रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने शिवम को रोका और उसकी तलाशी ली। इस पर आरोपी से पुलिस ने 7.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिवम सूद निवासी मनसिंबल से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर छानबीन शुरु कर दी है।