फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर से नाबालिग लड़की का जबरन अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग का रात को
विज्ञापन

घर से जबरन अपहरण
लड़की की मां की शिकायत पर इंदौरा पुलिस ने दर्ज किया मामला
विरोध करने पर मां से भी मारपीट, सभी आरोपी चंबा जिले के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के एक गांव से नाबालिग लड़की के जबरन अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग में मां ने पहले इस बारे में पंचायत और फिर पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच जून रात लगभग साढे़ 12 बजे नाबालिग मां के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो अपहरणकर्ताओं ने उससे मारपीट और उसके बेटे को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडा लगा दिया। लड़की के भाई ने फोन पर पड़ोसियों दरवाजा बंद करने की सूचना दी। लड़की मां ने इस बारे पंचायत को बताया और पंचायत के माध्यम से छह जून को इस बारे पुलिस को शिकायत पत्र दिया। जिस पर छानबीन करने के बाद पुलिस ने शनिवार शाम मुकदमा दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नजीरो पत्नी कालूद्दीन, कालूद्दीन पुत्र गामू, गुलाबद्दीन और उसके चार भाइयों क्रमश: शफी, कालूदीन, काशू और गामू सभी पुत्र यासीन, निवासी गांव जोलणा सिहुंता, जिला चंबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं अभी तक अपहृत लड़की और आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें