फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर अधेड़ किसान ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र इंदौरा के गांव पिंड पादेया में एक 50 वर्षीय किसान ने अपने रसोईघर में छत की कुंडी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान रूप लाल (50) पुत्र इंद्र सिंह गांव पिंड पादेया डाकघर भोगरवां थाना इंदौरा के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

थाना इंदौरा के अतिरिक्त थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे भोगरवां पंचायत की प्रधान ने फोन पर सूचना दी कि उनके गांव के एक व्यक्ति ने अपने ही घर में बनी रसोई घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति की फंदे पर झूलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। परिजनों ने बताया कि देर रात 8 बजे वह खेतों से आए और घर आते ही खाना खाया। खाना खाने के बाद आराम करने की बात कही। इस दौरान वह मकान के पीछे टीन पोश रसोई में आराम करने के लिए चला गया। रूपलाल की लड़की बीए फाइनल और लड़का 11वीं में पढ़ता है। उन्होंने देर रात 11 बजे रसोई का दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से कुंडी लगी पाई। इस दौरान पड़ोस के लोगों को बताया। वहीं जब रसोई की कुंडी को जबरदस्ती खोला गया तो रसोई घर की छत में डाले गए बीम से फंदा लगाकर लटक रहे पिता के शव को देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें