फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन पर जेठानी और देवरानी में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के लेन-देन पर जेठानी और देवरानी में मारपीट
विज्ञापन

पंचरुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत जेठानी और देवरानी के बीच पैसों के लेनदेन के लिए मारपीट हुई। दोनों ही प्रवासी महिलाएं अपर पंचरुखी बाजार में किराये के मकान में रहेी हैं और पंचरुखी बाजार में रेहड़ी लगाकर अपनी आजीविका कमाती हैं।
विज्ञापन

वीरवार को कांती देवी पत्नी गंगा राम अपनी बहन और बहनोई के साथ कलावती पत्नी पुत्तू राम के किराये के मकान में पहुंचीं। उन दोनों ने पैसों के लेन देन के संदर्भ में बात की, बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसमें कलावती और उसकी बेटी को चोटें आई हैं। सायं को कांती देवी जब दुकान बंद करके अपने किराये के मकान लौट रही थी, तो कलावती और उसकी सहयोगियों ने उसे पीटा। दोनों महिलाएं रिश्ते में जेठानी और देवरानी लगती हैं। उधर, पंचरुखी थाना के प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि मामले में दोनों महिलाओं ने शिकायत पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें