फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का ट्रक व जीप की टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के ट्रक और जीप की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन

कंडवाल बैरियर के पास एनएच पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के तहत एनएच-154 पर बैरियर के पास सेना के ट्रक और जीप में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में जीप में बैठे दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार जीप पीबी 06 एके-2052 में नीरज कुमार पुत्र दत्त सिंह निवासी मामून और बलबीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह जसूर पठानकोट की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे कंडवाल के समीप पहुंचे तो पठानकोट की तरफ से आ रही आर्मी की गाड़ी अनियंत्रित होकर जीप से टकरा गई। इसमें जीप सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नूरपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनके परिजन दोनों को पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें