फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक सुरेश का शव मिला जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता नौजवान का शव
विज्ञापन

22 जून से लापता था सुरेश, मोबाइल स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई का काम करता था
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। उपमंडल के भिरडी गांव के 35 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र बूटा सिंह का शव करोड़ी के जंगल में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई का कार्य करने वाला सुरेश कुमार 22 जून को बाइक पर निकला था। देर रात तक घर में न आने पर सुरेश कुमार के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। 22 जून के बाद से सुरेश का मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिजनों ने 25 जून को चढियार पुलिस चौकी में सुरेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में 27 जून को पुलिस को भुआना के समीप करोड़ी में सडक पर सुरेश की बाइक, रुमाल और रस्सी मिली थी। 27 जून को सुरेश के परिजनों ने डीएसपी कार्यालय में दस्तक देकर सुरेश को तलाश करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने 28 जून को करोड़ी के जंगल से सुरेश कुमार के शव को बरामद किया है। मृतक की मां राजकुमारी ने डीएसपी से की गई शिकायत में सुरेश के गायब होने पर उसकी पत्नी पर शक जाहिर किया था। राजकुमारी का कहना था कि सुरेश के ससुराल भुआना में हैं और उसकी वाइक और अन्य सामान भी भुआना के समीप मिला है। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें